देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की प्राविण्य सूची में बिम्ट्स महाविद्यालय बुरहानपुर की 3 छात्राओं ने पाया स्थान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की प्राविण्य सूची में बिम्ट्स महाविद्यालय बुरहानपुर की 3 छात्राओं ने पाया स्थान | New India Times

प्रो. बृजमोहन मिश्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस (BIMTS) झिरी बुरहानपुर के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा साईंस विभाग के एम.एस.सी. माईक्रोबायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस (BIMTS महाविद्यालय बुरहानपुर) की 3 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में प्रथम, चतुर्थ एवं पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि महाविद्यालय में एम.एस.सी. माईक्रोबायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर में पुनम पांडे ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची एवं महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार गुलफशां ने 77.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय प्राविण्य सूची में चतुर्थ एवं महाविद्यालय में द्वितीय और प्रिया सुगंधी ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में पंचम स्थान एवं महाविद्यालय तृतीय स्थान अर्जित किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, डॉ.जैनुद्दीन अली, डॉ.शीतल पाटीदार, सुखदेव कुमरावत, मनोज महाजन, श्रेया श्रॉफ, दीपाली गुप्ता, प्रगति चौधरी, संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग सहित समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article