गणतंत्र दिवस समारोह-2020 दिल्ली में मध्यप्रदेश की जनजातीय संग्रहालय झांकी बढ़ायेगा समारोह की शोभा | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, भोपाल (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस समारोह-2020 दिल्ली में मध्यप्रदेश की जनजातीय संग्रहालय झांकी बढ़ायेगा समारोह की शोभा | New India Times

गणतंत्र दिवस समारोह-2020 में मध्यप्रदेश की झांकी जनजातीय संग्रहालय पर केन्द्रित है। झांकी में भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय पर आधारित है जिसमें जनजातीय जीवन, उनकी परम्परा, कला, शिल्प, खान-पान, रहन- सहन, खेल आदि को दर्शाया गया है।
झांकी के आगे के भाग में गोंड जनजाति के घर के बाहरी हिस्से का है। मिट्टी के इन घरों की दीवारों को गोंड स्त्रियाँ सदियों से मिट्टी में विविध आकारों और उपलब्ध रंगों से सजाती रही हैं। घर के ऊपर टेराकोटा में निर्मित जनजातीय खिलौना गाड़ी और अनुष्ठानिक प्रतीक हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह-2020 दिल्ली में मध्यप्रदेश की जनजातीय संग्रहालय झांकी बढ़ायेगा समारोह की शोभा | New India Times

मध्य और अन्तिम भाग की पृष्ठभूमि काष्ठ शिल्प में निर्मित नर्मदा उत्पत्ति की कथा है। कथा के सामने गोंड जनजाति का काष्ठ शिल्पी, चैसर खेलती दो बच्चियाँ, मसाला पीसती रजवार स्त्री और बैगा काष्ठ शिल्पी हैं। मध्य भाग की छत पर गोंड वादक नृत्य कर रहे हैं तथा बच्चे गेंडी बाॅल खेल रहे हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह-2020 दिल्ली में मध्यप्रदेश की जनजातीय संग्रहालय झांकी बढ़ायेगा समारोह की शोभा | New India Times

अन्तिम भाग की छत पर कोरकू जनजाति का अलंकृत घर है और घर के ऊपर गोंड जनजाति के वादक हैं। इस संग्रहालय में देश-विदेश के पर्यटक, जिज्ञासु, अध्येता एवं विद्वान मध्यप्रदेश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, कला परम्परा एवं सामाजिक ढांचे से परिचित और लाभान्वित होते हैं। झांकी के दोनों तरफ मण्डला, डिण्डोरी के गोंड जनजाति की महिलाएं एवं पुरुष वादक सैला नृत्य कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.