सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर को मिली तीन डॉक्टरों की सौगात, महिला कांग्रेस नेत्री शायदा भाबोर एवं जागरुक पत्रकारों ने की थी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरा करने की मांग | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर को मिली तीन डॉक्टरों की सौगात, महिला कांग्रेस नेत्री शायदा भाबोर एवं जागरुक पत्रकारों ने की थी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरा करने की मांग | New India Times

झाबुआ जिले का मेघनगर जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन एवं औद्योगिक नगरी होने से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी लंबे समय से डॉक्टरों की कमी के कारण परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा था। मेघनगर विकास खंड के 111 गांवों के मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए मेघनगर के सरकारी दवाखाने का सहारा लेते हैं जहां पर एक मात्र डॉक्टर होने की वजह से कई बार मरीजों की लंबी लाइनें लग जाती हैं।
कई बार शव परीक्षण के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। दिनभर 250 ओपीडी होने वाले इस अस्पताल में एक ही डॉक्टर के सहारे चल रहा है। पूर्व में भारतीय पत्रकार संघ द्वारा प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को लिखित में पत्र देकर भी मांग की गई थी और मुख्यमंत्री के झाबुआ आभार सम्मेलन के दौरान मेघनगर की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष महिला नेत्री शायदा भाबर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से अवगत कराया जिसके बाद मुख्यमंत्री के तत्काल आदेश पर कुछ दिनों के लिए महिला चिकित्सक सीता काग को मेघनगर, रायपुरिया 3-3 दिन के लिए अटैच किया गया एवं स्वास्थ्य संचनालय भोपाल के आदेश क्रमांक 2403 में श्री कैलाश मंडलोई सर्जरी विशेषज्ञ, डॉक्टर दीपक अवस्था एम डी मेडीसीन, डॉक्टर प्रतिभा जमरे डी.जी.ओ. उक्त तीनों डॉक्टरों को जिला चिकित्सा बड़वानी से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवपद स्थापना की गई। जल्द ही उक्त डॉ अपना कार्यभार संभाल कर स्थानीय मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देकर लाभान्वित करेंगे।

उक्त खबर नगर के समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब अपना, उत्सव समिति, पत्रकार संघ, साईं चौराहा मित्र मंडल, गणेश महिला मंडल द्वारा महिला नेत्री एवं पत्रकारों की इस पहल की सराहना की गई एवं डॉक्टरों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.