'आपकी सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम ग्राम पंचायत कामताना में हुआ सम्पन्न, कलेक्टर ग्रामीणों से हुए रूबरू | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:'आपकी सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम ग्राम पंचायत कामताना में हुआ सम्पन्न, कलेक्टर ग्रामीणों से हुए रूबरू | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार आज अमानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कमताना में लगाया गया जिसमें ग्रामीणों की समस्या सुनी गई एवं शिकायतों का निराकरण हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया जिन्हें जल्द ही विभाग द्वारा निराकरण करने का आश्वासन आला अधिकारियों ने दिया।

'आपकी सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम ग्राम पंचायत कामताना में हुआ सम्पन्न, कलेक्टर ग्रामीणों से हुए रूबरू | New India Times

कार्यक्रम में जिले के हर विभाग से आला अधिकारी मौजूद रहे साथ ही पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित मुख्य अतिथि के रूप में गुनौर विधानसभा के कांग्रेश विधायक शिवदयाल बागरी जी मौजूद रहे। जिन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों को गिनाते हुए बताया कि हमारी सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए कर्ज माफी का वचन दिया था जिसे पहले स्टेप में 50 हजार तक का कर्ज माफ किया गया है। वहीं दूसरे स्टेप में 50 हजार से 1 लाख तक का कर्ज माफ हमारी सरकार कर रही है साथ ही सभी जनता जनार्दन से कहा कि आप लोगों द्वारा मुझे आशीर्वाद प्रदान किया गया है जिसको मैं सदैव याद रखूंगा। अगर किसी को यहां कोई किसी प्रकार की समस्या है तो मुझसे कहें एवं रजिस्ट्रेशन कराएं जिसका निराकरण यही संभव है तुरंत कर दिया जाएगा नहीं तो विभाग द्वारा कुछ दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में विकलांगों को साइकिल वितरित की गई एवं आंगनवाड़ी महिला बाल विकास के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशाओं को प्रस्तुति पत्र दिए गए एवं सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article