वन विभाग ने बन रहे फर्नीचर को पकड़ा लेकिन जांच के बाद में किया वापस | New India Times

राकेश यादव/परशुराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वन विभाग ने बन रहे फर्नीचर को पकड़ा लेकिन जांच के बाद में किया वापस | New India Times

दक्षिण वन मंडल के वन परिक्षेत्र गौरझामर में मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एसडीओ प्रमोद सिंह के निर्देशन में गौरझामर रेंज मनीष सिंह के हम स्टाफ द्वारा सुनार नदी के पास लाल सिंह पटेल के यहां से फर्नीचर बनता हुआ पकड़ा गया जिसमें सोफा, पलंग बन रहा था। वन स्टॉफ द्वारा मौके से फर्नीचर और बनाने वाले औजार जप्त कर रेंज लाया गया जब मौके पर एसडीओ और रेंजर ने इसकी जांच की तो पाया कि लकड़ी पुरानी है और इसका सत्यापित लकड़ी का ही फर्नीचर बन रहा था और इसकी जानकारी पहले ही लिखित आवेदन दिया गया था। तब फर्नीचर का नाप तोल कर सागौन लकड़ी का मिलान कर पंचनामा बनाकर फर्नीचर लाल सिंह पटेल को सुपुर्द कर दिया गया जो अपना फर्नीचर अपने ट्रैक्टर से वापस अपने घर ले गए।

राकेश यादव की रिपोर्ट
देवरी जिला सागर मध्यप्रदेश

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.