धौलपुर पुलिस पर फायरिंग कर लगभग पिछले 5 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस पर फायरिंग कर लगभग पिछले 5 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन मे वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 14.12.2019 को थाना बाडी पुलिस ने लगभग पांच माह पहले पुलिस टीम पर फायरिंग कर चम्बल रेता बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगा कर ले जाने मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि अाज दिनांक 14.12. 2019 को अजय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बाडी ने मुखबिर की सूचना पर हैड कानि. रामनरेश, कानि. राजेश कुमार व कानि. रिन्कू को साथ लेकर पुलिस जाप्ता पर फायरिंग करने वाले मुल्जिम रेता माफिया मनोज सिंह उर्फ सूरज पुत्र ओमप्रकाश उर्फ टन्ना जाति ठाकुर निवासी गर्ग पेट्रोल पम्प के पीछे ठाकुर पाडा थाना बाडी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि दिनांक 26.07.2019 को देशराज हैड कांस्टेबल मय पुलिस जाप्ता के मुखबिर की सूचना पर रवाना होकर ओम प्रकाश उर्फ टन्ना ठाकुर के मकान गर्ग पेट्रोल के पास महाराज बाग बाडी पहुंचे जहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध चम्बल बजरी से भरी हुई मिली जिसे पुलिस जाप्ता ने पकड़ना चाहा तो मनोज सिंह ठाकुर ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अवैध कट्टा से फायरिंग कर चम्बल रेता बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगा कर ले गया जिस पर मुकदमा नम्बर 273/19 धारा 147,148, 149, 353, 307, 379 आईपीसी 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 141, 42 फॉरेस्ट एक्ट में कायम कर अनुसंधान व तलाश मुल्जिम कराई गई। उक्त मुल्जिम मनोज को आज गिरफ्तार कर उसकी इत्तला पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया गया है। घटना में उपयोग मे लाए गये अवैध हथियार और अन्य अनुसंधान कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.