मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का हुआ समापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का हुआ समापन | New India Times

मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का समापन हो गया है। तन मन धन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का रोटरी क्लब अपना व जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर की ओर से आभार व्यक्त किया गया है।
जर्मनी के उच्च स्तरीय डॉक्टरों की टीम के द्वारा 10 दिनों तक मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में निःस्वार्थ सेवा देकर जो कार्य किया है उसका फल उन्हें भगवान देगा और
जिन मरीजों का उपचार हुआ है वो मरीज तो दिल से दुआ दे ही रहे हैं।
प्लास्टिक सर्जरी शिविर के समापन तक 96 मरीजों के 137 सफलतापूर्वक आपरेशन ने मानव सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। जीवन ज्योती हॉस्पिटल मेघनगर व रोटरी क्लब अपना ने जो मानव सेवा में आगे आकर सराहनीय कार्य किया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का हुआ समापन | New India Times

प्लास्टिक सर्जरी शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया ने कहा कि हमारे पिता स्वगीय पूरणमल जी जैन की स्मृति में आगामी शिविरों में 5 वर्षों तक शिविर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था हमारी ओर से रहेगी।
इस अवसर पर समाजसेवी हसमुखलाल मिश्रीमल वागरेचा के द्वारा प्लास्टिक सर्जरी शिविर के मरीजों को कंबल वितरण किए गए।
समापन अवसर पर जीवन ज्योति स्टॉफ द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसे देख कर जर्मनी के डॉक्टर्स भी अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने सामूहिक आदिवासी गीतों पर नृत्य किया।

जिला केमिस्ट एसोसिएशन नेवी विदेशी डॉक्टरों का किया सम्मान

मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का हुआ समापन | New India Times

जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बघेल, कोषाध्यक्ष पंकज लालवानी, मेघनगर केमिस्ट एसोसिएशन के हाजी इरफान शेरानी, अशोक छाजेड़, झाबुआ वेद प्रकाश मोदी, भारत जडेजा, आदि ने डॉक्टरो का बहूमान करते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा की उक्त कार्यक्रम में जयंतीलाल बागरेचा, तपाराधिका स्नेह लता वागरेचा, समाजसेवी पंकज वागरेचा, संजय वागरेचा, रवि सुराना, कवि निसार पठान, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, मनीष नाहाटा जैन, फारुख शेरानी, जाकिर शेख, भूपेंद्र बर्मनडलिया, आदी सहीत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार निलेश भानपुरिया ने किया और आभार बिशप बशील भूरिया ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article