नवनिर्मित तहसील भवन का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण, लिंक कोर्ट की भी दी सौगात | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नवनिर्मित तहसील भवन का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण, लिंक कोर्ट की भी दी सौगात | New India Times

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी द्वारा आज नवनिर्मित तहसील भवन का लोकार्पण किया गया। डॉ प्रभुराम चौधरी दो दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान 28 नवम्बर को अपने प्रभारी जिले के अमानगंज तहसील पहुँचे। अमानगंज पहुचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ प्रभुराम चौधरी ने तहसील भवन की शिला पट्टिका का शिलान्यास किया एवं फीता काटकर नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया व तहसील भवन का निरक्षण किया साथ ही कलेक्टर पन्ना द्वारा सभी शाखाओं की जानकारी दी गई।

नवनिर्मित तहसील भवन का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण, लिंक कोर्ट की भी दी सौगात | New India Times

सभी उपस्थित अतिथियों के स्वागत के उपरांत कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष भभूत सिंह ने किसानों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया एवं ककरहाई बांध में हुई भ्रष्टाचारी की जांच कराने की मांग की। साथ ही पर्याप्त अमानगंज अस्पताल के लिये पर्याप्त चिकित्सकों की मांग की एवं आम आदमी की समस्याओं को लेकर एसडीएम लिंक कोर्ट की मांग की ताकि लोगों की समस्याओं के लिए लोगों को गुनौर ना जाना पड़े। डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने जनता जनार्दन को आश्वस्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए तत्पर हैं एवं किसानों के लिए हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तत्पर तैयार है। शेष जिन किसानों की फसल माफी की राशि अभी तक नहीं आई है उनकी राशि अतिशीघ्र सभी के खाते में आ जाएगी। वहीं डॉक्टरों के विषय में बताया कि हमारे मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार ने 1000 डॉक्टरों की पदस्थापना की है। साथ ही जो डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्र में काम करेंगे। उनकी वेतन वृद्धि भी की जाएगी एवं तहसील अमानगंज क्षेत्र वासियों के लिए एसडीएम लिंग कोर्ट की सौगात दी। उपस्थित आज के कार्यक्रम में गुनौर विधानसभा के विधायक शिवदयाल बागरी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिव्या रानी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, श्रीकांत दुबे, शारदा पाठक, रामकेश पांडे, महेंद्र सिंह, इंदु तिवारी, भभूत सिंह राजपूत, आनंद शुक्ला, रवि राज यादव सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit