धौलपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले मे तीन माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले मे तीन माह से फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) श्री विजयकुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धडपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कौलारी पुलिस ने तीन माह पुराने एक हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छाव ने बताया कि कल दिनांक 24 नवम्‍बर 2019 को श्री रामनिवास उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कौलारी ने मय कानि. हरेन्द्र कुमार व कानि. भाव सिंह साथ लेकर 03 माह से हत्या के प्रयास में फरार चल रहे मुल्जिम रामवीर पुत्र गंगाराम, मुकेश कुमार पुत्र गंगाराम व श्रीनिवास पुत्र रामवीर जातिगण बघेला निवासीगण जमालपुर थाना कौलारी जिला धौलपुर को तसीमों बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से हत्या के प्रयास में उपयोग में लाई गये हथियार लाठी व कुल्हाड़ी को भी बरामद किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article