तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत | New India Times

नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडोहिया चौराहे के पास एक बाइक सवार ने ओवरटेकिंग के दौरान दूसरे बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला श्रावस्ती के ग्राम अशरफा बंजारा थाना मल्हिपुर निवासी घायल आमना बेगम पत्नी शमीम अहमद 40 वर्ष को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत | New India Times

बताया जाता है कि आमना बेगम अपने पुत्र मोहम्मद आलम के साथ अपने मायके थाना नवाबगंज अंतर्गत बड़हरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी कि ओवरटेकिंग के दौरान पांडोहिया चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाईक को ठोकर मार दी जिससे दूसरी बाईक पर बैठी आमन बेगम मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीण महिला को उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ओवरटेकिंग के दौरान जिस बाइक सवार ने ठोकर मारी वह मौके से फरार हो गया है। मामला दर्ज अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article