अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाते हुए एक दलाल को आरपीएफ ने लिया हिरासत में | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाते हुए एक दलाल को आरपीएफ ने लिया हिरासत में | New India Times

अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट बनाते हुए एक दलाल को आरपीएफ ने धर दबोचा है। पांच निजी ईमेल आईडी का प्रयोग करके ई-टिकट बनाने का अवैध कारोबार करते हुए युवक पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार टेकनपुर की रामपाल कॉलोनी में वह अवैध ई टिकट बनाने का धंधा चला रहा था। अरविंद राणा पुत्र चंदन सिंह राणा निवासी ग्राम चिरूली थाना पिछोर को आरपीएफ ने पांच ई-मेल आईडी से 15 ई टिकट जिसकी कीमत 12282 जप्त कर अपराध क्रमांक 4214/19 धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरपीएफ उप निरीक्षक डबरा नंदलाल मीणा, राम लखनलाल, इंद्रजीत, लक्ष्मण सिंह, योगेंद्र गुर्जर आदि ने यह सराहनीय कार्यवाही की है।

By nit