आम्बुआ मे धुमधाम से मना खाटू-श्याम का जन्मदिन, लगाया गया छप्पन भोग | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आम्बुआ मे धुमधाम से मना खाटू-श्याम का जन्मदिन, लगाया गया छप्पन भोग | New India Times

अलिराजपुर जिले के आंबुआ में विगत कई महीनों से खाटूश्याम का जगह-जगह भजन कीर्तन के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आम्बुआ में भी कई भक्तजन खाटू श्याम समिति से जुड़े हैं।
देवउठनी ग्यारस के दिन खाटू श्याम के जन्मदिवस पर आम्बुआ के निखिल खंडेलवाल, यश राठौड़, आकाश राठोड, बबलू राठौड़, सुभाष जैन सहित कई भक्तों ने खाटू-श्याम का जन्मदिन पर झॉकी सजाकर छप्पन भोग की प्रसादी एवं केक काटकर मनाया जिसमें सभी भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं खाटु-श्याम समिति चन्द्रशैखर आजाद नगर में 14 नवम्बर को विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें आम्बुआ बोरझाड़ से सैकड़ों भक्तगण इसका हिस्सा बनेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article