गोला टूरिज्म द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति 2019 के अंतर्गत 210 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

गोला टूरिज्म द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति 2019 के अंतर्गत 210 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग | New India Times

गोला टूरिज्म द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति 2019 फोटोग्राफी कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण 31अक्टूबर 2019 को ब्रिक हाउस रेस्टोरेंट, मिल बायपास, गोला गोकर्णनाथ में संपन्न हुआ। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गोला टूरिज्म का उद्देश्य गोला गोकर्णनाथ के पर्यटन स्थलों व गोला के विषय में सही व सटीक जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाता है। गोला टूरिज्म की वेबसाइट www.golatourism.blog है। गोला टूरिज्म गूगल असिस्टेंट पर भी उपलब्ध है। अपनी आवाज के माध्यम से भी लोग गोला गोकरननाथ की जानकारी पा सकते हैं। गोला टूरिज्म अपने कार्यो और प्रतियोगिताओं के माध्यम से गोला के युवाओं और नगरवासियो के मध्य एक महत्त्वपूर्ण स्थान बना रहा है। गोला टूरिज़्म ने दीपावली के अवसर पर “दीवाली ख़ुशियो वाली” नाम से कार्यक्रम किया, जिसके अंतर्गत 25 से ज्यादा जरुरतमंद परिवारों को उपहार व आवश्यक वस्तुऐं दी गयी ताकि वे सब भी अपनी दीवाली ख़ुशी और उल्लास के साथ मनाये।
अभिव्यक्ति 2019 के अंतर्गत 210 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। यह जिला लखीमपुर खीरी और गोला गोकरननाथ का पहला पूरा ऑनलाइन कम्पटीशन था।जिनमे से 20 प्रतिभागियों को आदित्य व मयंक श्रेणी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं व जन जन को गोला गोकरननाथ के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध स्थानों के विषय में जानकारी उपलब्ध करवाना था। अभिव्यक्ति 2019 कार्यक्रम में गोला टूरिज्म के संस्थापक विनायक श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा उद्देश्य गोला गोकरननाथ को डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये जन जन तक लेकर जाना है, भविष्य में आप सब इस वेबसाइट का नया स्वरूप देखेंगे। हम युवाओं को भी टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग और उसकी हानियों को भी इस मंच के माध्यम से अवगत करवा रहे हैं और आगे भी करवाते रहेंगे।पर्यावरण संरक्षण बल की ओर से विनायक श्रीवास्तव और गोला टूरिज्म को एसईबी यंग एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।अभिव्यक्ति का संचालन पर्यावरण संरक्षण बल के अध्यक्ष और गोला टूरिज्म के प्रमुख सदस्य मिलिन्द शुक्ला ने किया। मिलिन्द शुक्ला को गोला टूरिज्म व शाद्री टेक्नोलॉजी ने यूथ आइकॉन सम्मान से सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि रजनी सिन्हा (वरि० अधिवक्ता, पूर्व उपाध्यक्ष बार कॉउंसिल गोला), कार्यक्रम अध्यक्ष बद्री प्रसाद श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष, म्यूजिकल आर्टिस्ट एसोसिएशन), विशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र त्रिवेदी (प्रदेश सचिव, पत्रकार कल्याण समिति व ब्यूरो चीफ लक्ष्य न्यूज़),मुनीश शुक्ला(संचालक आइडियल कम्पटीशन क्लासेज), शांतनु सिंह चौहान (संचालक मार्किट बास्केट व ब्रिक हाउस रेस्टोरेंट), आकाश अवस्थी (सचिव, पर्यावरण संरक्षण बल व नगरमंत्री एबीवीपी), गोला टूरिज्म से प्रेम गुप्ता, अनुज त्रिवेदी, प्रशांत मिश्रा, शिवांशु वर्मा, प्रांशु मिश्रा, शरद, प्रशांत तिवारी व विजेता प्रतिभागी व सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.