अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर के निकट सुपरीवीजन में धौलपुर पुलिस को अवैध हथियारों के सम्बन्ध में बड़ी सफलता मिली है। जिले में अवैध हथियारों, हथियार तस्करों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.11.2019 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस निरीक्षक श्री अजयसिंह थानाधिकारी थाना बाडी के द्वारा मय पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक श्री श्यामसुन्दर, कानि. राजेन्द्र सिंह, कानि. बृजेश कुमार को साथ लेकर मुताबिक सूचना अनाज मण्डी के पास बसेडी बाडी से मुल्जिम चांद उर्फ ठठेरा पुत्र धन्नू जाति मुसलमान निवासी कसाईपाडा बाड़ी थाना बाड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 1 देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया जाकर उक्त मुल्जिम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अवैध देशी हथियारों के लाने व ले जाने एवं किसी अन्तर्राज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी के गिरोह से तार जुड़े होने के सम्बन्ध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है और साथ ही उक्त मुल्जिम के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.