लर्निंग आउटकम परीक्षा को लेकर लहरपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लर्निंग आउटकम परीक्षा को लेकर लहरपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

आगामी 8 नवंबर को परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण लर्निंग आउटकम परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र लहरपुर में प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी दी तथा अभिलेखों के रखरखाव पर भी चर्चा की। कार्यशाला में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने कहा कि छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को जांचने के लिए विभाग द्वारा आगामी 8 नवंबर को लर्निंग आउटकम परीक्षा आयोजित की जा रही यह महत्वपूर्ण परीक्षा है। नकल विहीन और सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा तैनात किए गए पर्यवेक्षक पर होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक विभिन्न विभागों के अधिकारी विद्यालय का भ्रमण कर परीक्षा की मानीटरिंग करेंगे।

लर्निंग आउटकम परीक्षा को लेकर लहरपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों के शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराने के लिए आज ही से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहां कि अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों आदि से संपर्क अभियान चलाकर परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर शिक्षक अनवर अली तथा प्रमोद कुमार वर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यशाला में मोहम्मद रफी सेवक राम, अशोक अवस्थी, ज्ञान प्रकाश महफूज, रामचंद्र वर्मा, अब्दुल हाफिज, अमिता वर्मा, रईस अहमद मोहम्मद अहमद अंसारी, सर्वेश कुमारी इसरार उल हक आदि मौजूद रहे।

By nit

One thought on “लर्निंग आउटकम परीक्षा को लेकर लहरपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन”
  1. Can I just say what a aid to seek out somebody who actually knows what theyre talking about on the internet. You positively know tips on how to carry an issue to mild and make it important. More people have to learn this and understand this facet of the story. I cant consider youre not more standard since you positively have the gift.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.