अतीश दीपंकर/श्यामानंद सिंह, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के ब्लॉक के समीप सड़क दुघर्टना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार पुरानी मौतिचक महेशी से टैंपू में सवार हो कर छठपूजा के समान की खरीदारी करने के लिए सुलतानगंज बाजार आ रहे थे कि टेम्पो का ब्रेक फेल हो गया जिससे संतुलन बिगड़ गया और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टेंपो में सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं जिनके नाम गोतम मंडल, भगत मंडल, राधा देवी, दीपक मंडल, फुलो मंडल, रमनीता देवी, वीना देवी है। ये सभी पुरानी मोतिचक के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
