रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ से निर्वाचित कांतिलाल भूरिया ने सदन में शपथ ग्रहण की….
“मैं कांतिलाल भूरिया जो विधानसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुआ हूं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रबुद्ध और श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करुंगा।” 
कांतिलाल भूरिया के निर्वाचन के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 115 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ, झाबुआ के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, झाबुआ के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन (पप्पू भैया), थांदला विधायक वीर सिंग भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा सहित कई मंत्री उपस्थित थे।
