राजधानी भोपाल में सम्‍मानित हुए बुरहानपुर के ज़िला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में सम्‍मानित हुए बुरहानपुर के ज़िला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम | New India Times

ज़िला अभियोजन कार्यालय के मीडिया सेल प्रभारी श्री सुनिल कुरील ने बताया कि भोपाल में म.प्र. के सभी जिलों के उपसंचालक एवं जिला अभियोजन अधिकारीगण की आयोजित कार्यशाला में जघन्‍य एवं सनसनी खेज़ प्रकरणों में आरोपितों को शीघ्र दोषसिद्ध एवं पर्याप्‍त दंड से दंडित कराने पर हुई चर्चा के उपरांत बुरहानपुर से जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम को उनके उल्लेखनीय अभियोजन कार्य के लिए विभागीय संचालक एवं निर्देशक अभियोजन श्री पुरुषोत्तम शर्मा (आईपीएस) द्वारा सम्‍मानित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

मिडिया सेल प्रभारी श्री सुनिल कुरील ने बताया कि, कार्यशाला के प्रारंभ में संचालक महोदय द्वारा गंभीर एवं चिन्हित प्रकरणों में आरोपियों को त्‍वरित दोषसिद्धि कराए जाने एवं प्रदेश में दोषियो को सर्वाधिक मृत्युदंड दिलाए जाने पर प्रदेश तथा विभाग का नाम राष्‍ट्र स्‍तर पर गौरवान्वित कराने पर सभी अधिकारियों की प्रशंसा कर उन्‍हें बधाई प्रेषित की। उक्‍त कार्यक्रम में म.प्र. में जघन्‍य एवं सनसनीखेज़ प्रकरणों में जिन अभियोजन अधिकारीगण द्वारा न्‍यायालय से अपराधियों को मृत्‍युदंड एवं आजीवन कारावास के दंड से दंडित कराया था । जिला बुरहानपुर के जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम को जघन्‍य एवं सनसनीखेज़ के 1 अपराधी को दोहरी फांसी एवं 9 प्रकरणों में आजीवन कारावास से अपराधियो को दंडित कराया था ।जिला अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुरील एवं सहायक मिडिया सेल प्रभारी अनिल सिंह बघेल को भी अभियोजन संबंधित सूचनाओं को जिले में मीडिया में प्रकाशन के लिए प्रमाण पत्र दिया गया । अभियोजन कार्य में होने वाली समस्‍याओं के संबंध में जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम द्वारा संचालक महोदय का ध्‍यान आकर्षित किया गया। जिला अभियोजन अधिकारी को संचालक महोदय द्वारा सम्‍मानित किये जाने पर अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामलाल रन्‍धावे एवं अन्‍य सहायक अभियोजन अधिकारीगण श्री प्रकाश सोलंकी, श्री सुनील कुरील, श्री सुरेन्‍द्र सिंह वास्‍कले, श्री र‍तनसिंह भंवर, श्री अनिलसिंह बघेल एवं कर्मचारीगण पीसीडी श्री सुरेश जोशी, जितेन्‍द्र जायसवाल, कपिल कोचले, जितेन्‍द्र मोठिया, सुश्री शेनु मोरे, सीताराम रावत, अंकित चौहान, हिमांशु जैन एवं मोहन रावत द्वारा बधाई दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article