सर्राफा कमेटी क्रिकेट का फाइनल मैच 5 नवंबर को, उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने ट्रॉफी, ड्रेस का काटा फीता | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सर्राफा कमेटी क्रिकेट का फाइनल मैच 5 नवंबर को, उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने ट्रॉफी, ड्रेस का काटा फीता | New India Times

युवा सर्राफा कमेटी द्वारा कराए जाने वाली क्रिकेट लीग की बुधवार को शहर के एक होटल में ड्रेस एवं ट्रॉफी लांच की गई। मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने फीता काटकर ट्रॉफी व कमेटी के पदाधिकारियों को क्रिकेट लीग की ड्रेस दी गयी।सर्राफा कमेटी क्रिकेट का फाइनल मैच 5 नवंबर को, उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने ट्रॉफी, ड्रेस का काटा फीता | New India Times

इस मौके पर श्री उपमन्यु ने बोलते हुए कहा, कि खेलों से शरीर में ऊर्जा व स्फूर्ति मिलती है। सभी को अपने जीवन की दिनचर्या में खेलों को सम्मलित रखना चाहिए। उन्होंने सर्राफा कमेटी को क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए बधाई दी। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का पटुका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कमेटी अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल द्वारा सदस्यों को महत्वपूर्ण क्रिकेट के नियम भी बताए गये जिसके दायरे में क्रिकेट लीग संपन्न करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि एक नवम्बर को मनीष चैलेंजर्स तथा सभम सुपरस्टार का, दो नवम्बर को अंकित अवेंजर्स और लव द चैलेंजर्स का मैच होगा।
5 नवम्बर को स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में सुबह 9:30 से फाइनल मैच का होगा। इस माैके पर कमेटी के महामंत्री हेमेंद्र वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article