त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT :
देवरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरगुवा में सचिव-सरपंच की ढेरों अनियमितताएं देखने मिल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा जो एक साल और दो साल पहले शौचालय बनाये गये थे वह पूरी तरह जर्जर स्थिति में आ गये हैं। प्रधानमंत्री आवास के पात्र बने लोगों को मजदूरी नहीं मिली।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के ग्राम करोदयाई में मुन्ना आदिवासी के यहां से लखन आदिवासी के यहां तक सड़क निमार्ण होना था सामग्री भी डाल दी गई थी मगर सडक नहीं बनी व सड़क निर्माण की सामग्री उठाकर ले गये। छोटी बाई आदिवासी के नाम की कुटी के पैसे निकाले गये जबकि कुटी बनी ही नहीं। रूपसि अदिवासी, बृजरानी आदिवासी के शौचालय दो बर्ष में ही जर्जर हो गया, एक शौचालय तो जमीन से ऊपर तक बचा ही नहीं पूरा जर्जर होकर गिर गया। पंचायत में जो जो नई सड़कें बनाई गई हैं उनमें नाली का निर्माण नहीं किया गया है जबकि स्वीकृत राशि नाली तक की निकाल ली गई।
ऐसे ही खेरापति मंदिर से लेकर मनोज खरे के यहां तक जो सड़क दो बर्ष पहले बनी और बड़ी बड़ी दरारों में तब्दील होकर उखड़ गयी। सड़क की यदि खुदाई कराकर जांच की जाये तो आठ इंच में से दो या 3 इंच की सडक की मोटाई निकलेगी। पंचायत में ग्रामीणों ने सचिव पर आरोप लगाया कि 500-500 रूपये सभी हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आबास स्वीकृत कराने के नाम पर बसूले गये हैं, एक साल हो गया आवास स्वीकृत नही हुआ।आरोप लगाने वाले हितग्राही:
नंदरानी, रूपसीग, जगमोहन, महेश, बेजन्ती, गनेश, केशलाल, गोपीबाई, रघुवीर, मोहन लाल, धरमाबाई, होम बती, प्रहलाद, गनपद, रामप्रसाद, धनसीग, हरीसीगं, झामसीग, दशरथ, बिहारी, धरमाबाई आदि।
