पांडूपिपरिया में निर्माण कार्य की अनदेखी, सड़क पर पड़े पत्थरों से हुआ बड़ा हादसा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पांडूपिपरिया में निर्माण कार्य की अनदेखी, सड़क पर पड़े पत्थरों से हुआ बड़ा हादसा | New India Times

तामिया क्षेत्र के पांडूपिपरिया में सड़क निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सड़क पर पड़े पत्थरों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। गुरुवार रात एक और दुर्घटना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश उईके गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार नितेश उईके अपनी टू-व्हीलर से अस्पताल जा रहे थे, तभी अंधेरे में सड़क पर पड़े पत्थर दिखाई नहीं दिए और उनकी बाइक पत्थर से टकरा गई, जिससे वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है और रोड पर बड़े पत्थर पड़े होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है।

यह घटना गुरुवार 12 फरवरी की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और निर्माण कंपनी से मांग की है कि सड़क से तत्काल पत्थर हटाए जाएं, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.