पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
सिवनी में शिक्षक संघो की एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। आजाद अध्यापक संघ ही नहीं बल्कि सारे संघ रण में कूद कर अध्यापक आंदोलन की लाज बचाने में लग गए हैं।
मप्र सरकार द्बारा अध्यापकों के साथ किये जा रहे भेदभाव के विरोध में जिला सिवनी में रात्रि कालीन धरना ,विरोध में जिला अध्यक्ष कपिल बघेल, सुनील राय, ओम प्रकाश सनोडिया, एस के डहरवाल, परमानन्द डहेरिया, रामकृष्ण दुबे, परमानन्द टेम्भरे, कपिल ठाकुर,शयोगेश राहंडाले, अविनाश शर्मा,राजेंद्र माडवे, कृष्ण सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों अध्यापकों का समर्थन रहा।
