कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में एक भी मुस्लिम न होने पर पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरेशी हुए नाराज, कहा मुसलमान कांग्रेस का गुलाम या दिहाड़ी मजबूर नहीं है | New India Times

रहीम शेरानी/फिरोज़ लिमखेड़ा, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में एक भी मुस्लिम न होने पर पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरेशी हुए नाराज, कहा मुसलमान कांग्रेस का गुलाम या दिहाड़ी मजबूर नहीं है | New India Times

मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है
लेकिन इस सूची में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं किया गया हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरेशी ने इस पर कांग्रेस के नेताओं पर ही हमला बोलते हुए कहा कि झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि मुसलमान कांग्रेस के गुलाम नही हैं और न ही दिहाड़ी मजदूर, बहुत हो गया अब हम और अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। कांग्रेस ने एक भी मुस्लिम नेता को सूची में शामिल नहीं करते हुए मुसलमानो की उपेक्षा की है, आने वाले समय में यह कांग्रेस के लिए बहुत ही नुकसान वाला फैसला होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.