करौली-धौलपुर सांसद ने गांधी जयंती के अवसर पर पैदल यात्रा कर जन-जन तक पहुंचाया बापू के संदेश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

करौली-धौलपुर सांसद ने गांधी जयंती के अवसर पर पैदल यात्रा कर जन-जन तक पहुंचाया बापू के संदेश | New India Times

महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने राजाखेड़ा की अंडवा-पुरैनी चौकी से पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत करते हुए सांसद महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है तथा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरण के प्रति विशेष संवेदनशीलता है जिसके तहत आज से पूरे देश में “सिंगल प्लास्टिक उपयोग” का संदेश हमें घर-घर तक पहुंचा कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। प्लास्टिक के नियमित उपयोग से होने वाले पर्यावरण एवं मानव जीवन के नुकसान के विषय में आमजन तक इस संदेश को पहुंचाना है।
भाजपा नेता अशोक शर्मा ने महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के लिए उनकी सोच एवं विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया और गंदगी से होने वाली बीमारियों तथा मानव जीवन में होने वाले नुकसानों के बारे में लोगों को बताया और गांधीजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
जिला परिषद सदस्य बचाराम बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जयंती पर हम सभी को प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने “सिंगल प्लास्टिक उपयोग” को साकार करने का संकल्प दिलाया।
यात्रा की शुरुआत अंडवा पुरैनी चौकी से कर गांव कमरियन का पुरा, मोरबसैया, चीलपुरा, बक्सपुरा, टीकतपुरा होते हुए गुनपुर,गोपालपुरा पर समापन किया गया।
यात्रा में भाजपा नेता राजपाल जादौन, राजाभैया, गगन बघेल, मंडल अध्यक्ष रामवीर शर्मा, नवल लोधा, रामवीर सिसोदिया, रामवीर तोमर, कमल सिंह तोमर, प्रताप सिंह सरपंच, पार्षद अवधेश गुर्जर, विक्रम बघेल, शशिकांत शर्मा, राजवीर चौहान, भास्कर शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह, छविराम शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य जसवंत कोली, मंगल सिंह परमार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.