मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुरातत्व विभाग बुरहानपुर, एनसीसी बुरहानपुर और मानव सेवा संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन आज शाही क़िला पर किया गया, जिसमें शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर, हकीमिया हायर सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर, लालबाग सेकेंडरी स्कूल, सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर के सीनियर और जूनियर विंग के 175 कैडेट्स के साथ बुरहानपुर के ऑफिसर लेफ्टिनेंट सुशील महेश्वरी और एनसीसी प्रभारी श्रीमती लीना जाधव, प्रथम अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर, सेकंड ऑफिसर अतुल एवं पीजे ताबिश तहसील ताबिश कुमारी अंजू डे और मोहम्मद अनीस शिरकत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्मारकों की भी साफ सफाई की गई। मानव सेवा संस्था की ओर से अध्यक्ष श्रीमती ऊषा अग्रवाल, श्री मंसूर सेवक, गणपत दास चौधरी, अरूण महाराज जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
