आवास योजना के लेकर अधिकारी ने कहा की किसी के दबाव में कोई गलत काम नहीं किया जाएगा | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

आवास योजना के लेकर अधिकारी ने कहा की किसी के दबाव में कोई गलत काम नहीं किया जाएगा | New India Times

अकबरपुर नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास में धांधली को लेकर बुधवार को आम जनता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से शिकायती पत्र देकर की है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए डूडा के सिविल इंजीनियर ऋषि सिंह पर घूस लेने का आरोप लगाया है जिसको लेकर कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। जिलाधिकारी ने डूडा के परियोजना अधिकारी आदित्य कुमार को महिलाओं की शिकायत पर जांच करने का आदेश दिया और साथ ही साथ जिलाधिकारी ने पीओ को यह भी कहा कि किसी के दबाव में कोई काम नहीं करना है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सही पात्रों का चयन कर आवास दिया जाए।
वार्ड नंबर 18 अब्दुल्लापुर लाभार्थियों ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि आवास की सूची से सर्वे कर रहे डूडा के सिविल इंजीनियर पद पर तैनात ऋषि सिंह पर पैसा लेकर नाम काटने व बढ़ाने का आरोप लगाया था।
परियोजना अधिकारी आदित्य कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल इंजीनियर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जब कहां गया तो शिकायत कर्ताओं की चुप्पी नहीं टूटी, फिर वह उल्टे पांव घर लौट गए।

परियोजना अधिकारी ने मीडिया से बताया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना निःशुल्क योजना है, कई बार लोगों को हिदायत दी गई है कि बिचौलियों से सावधान रहें उसके बावजूद भी लोग उनके जाल में फंस रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article