सलीम शेख, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
महाराष्ट्र के धुलिया जिला में एक कार से 500/1000 की 50 लाख रूपये की पुरानी करंसी बरामद हुई है। गाडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और उन से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक आजाद नगर पुलिस स्टेशन को गुप्त सूचना मिली कि शाहादा जिला नंदुरबार से वाहन क्रमांक MH 39 J 8663 में 1000/500 के पुराने नोट नासिक ले जाए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक रमेश सिंह परदेशी ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर धुले शहर के नटराज सिनेमा थियेटर के पास गाड़ी रुकवाई और उस गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 1000/500 की कुल 50 लाख रूपये की पुरानी करंसी बरामद हुई। उस गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उन से गहन पूछताछ कर रही है।
