मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास | New India Timesमुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बहुप्रतीक्षित इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का विधि विधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृहमंत्री श्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायकगण सर्वश्री रमेश मेंदोला, विशाल पटेल और संजय शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इंदौर के एमआर-10 पर टोल नाके के पास इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास समारोह सम्पन्न हुआ। मेट्रो रेल बंगाली स्क्वायर से नैनोद, भँवरसला स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर और बंगाली स्क्वायर होते हुए जाएगी। अंडरग्राउंड सेक्शन की प्रस्तावित लंबाई 7.11 किलोमीटर रहेगी एवं प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 29 होगी। गांधीनगर से इंदौर रेलवे स्टेशन का एलिवेटेड सेक्शन का कार्य 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण होगा। अंडरग्राउंड सेक्शन इंदौर रेलवे स्टेशन से गांधी नगर का कार्य 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण होगा। डिपोट लाइन का कार्य 28 फरवरी 2023 तक पूर्ण होगा और सिस्टम लाइन का कार्य 31 अगस्त 2023 को पूर्ण होगा । इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लागत 7500.80 करोड़ रूपए होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.