गोहद पुलिस को मिली कामयाबी, फरार इनामी आरोपी हुआ गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

गोहद पुलिस को मिली कामयाबी, फरार इनामी आरोपी हुआ गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेज के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन एवं एसडीओपी गोहद परमाल सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत गोहद थाना प्रभारी विनय तोमर को घर में घुस कर मारपीट के अपराध में फरार चल रहे दो हज़ार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। थाना प्रभारी महोदय को मुखबिर की सूचना मिली कि गोहद थाने का फरार आरोपी कही जाने की फिराक में खड़ा है, मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यबाही करते हुए एक टीम गठित की गई और मुखबिर के बताए हुए स्थान से आरोपी को दबोच लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गोहद के अपराध क्र. 385/18 धारा 452, 323, 294, 506, 147, 148, 149 भादवि में फरार चल रहे आरोपी बच्चन सिंह पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी जियाजीपुर थाना गोहद को मुखबिर की सूचना से गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।

By nit