भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में संचालित समायरा जन कल्याण समिति शादी के नाम पर लोगों को लगा रहा है चूना | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में संचालित समायरा जन कल्याण समिति शादी के नाम पर लोगों को लगा रहा है चूना | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में संचालित समायरा जन कल्याण समिति द्वारा
शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है की खंडवा के रहने वाले 10 लोगों ने शादी कराने का झांसा देकर 25-25 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुबे कॉलोनी पदमकुंड वार्ड खंडवा निवासी सचिन गाठी शुक्रवार को 10 युवकों के साथ अशोका गार्डन थाने पहुंचा। उसने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया कि 26 सितंबर 2018 को वह समायरा जनकल्याण समिति के ऑफिस आए थे, ऑफिस में उन्हें तीन महिलाएं मिलीं जिन्होंने खुद का नाम प्रीति ठाकुर, ज्योति, सुनीता बताया, उन्होंने बताया कि उनकी समिति शादी कराने का काम करती है। शादी के लिए लडक़ी तलाशने के लिए लडक़े पक्ष से 25 हजार रुपए की फीस जमा कराई जाती है। फीस जमा होने के बाद डेढ़-दो माह के अंदर शादी करा दी जाती है। सचिन का कहना है कि प्रीति के झांसे में आकर उसने 25 हजार रुपए जमा कर दिए। इसके बाद प्रीति ने उसे एक लडक़ी दिखाई और दावा किया कि डेढ़ माह के अंदर तुम-दोनों की शादी हो जाएगी। भरोसा जीतने के लिए लडक़ी का मोबाइल नंबर समेत उसकी पूरी कुंडली दी, फिर उस लड़की से फोन पर बात होती रही। जब वह शादी के लिए कहता तो लडक़ी टाल देती। इसी बीच और लोगों ने भी अपनी शादी भोपाल में तय होने के बारे में बताया। जब सभी ने लडक़ी का मोबाइल नंबर चेक किए तो एक ही निकला। लडक़ी के हुलिया के बारे में आपस में चर्चा की तो सभी ने एक ही जैसा बताया। इस पर जालसाजी का संदेह होने पर सतीश, संदीप, अमित, छगन, सचिन गोयल, संजय गोयल, आशिष, जीतेन्द्र गोयल, मोहन, सचिन गाठी शुक्रवार को भोपाल पहुंच कर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती है या फिर बीच मंजधार में छोड़ कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह संस्था शादी के नाम पर सरकार से मिलने वाली योजना का भी लाभ ले रही है जो कि जांच का विषय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article