जेटली जी के रूप में भाजपा ने राजनीति का योद्धा एवं संकटमोचक खो दिया: सांसद नंदकुमार सिंह चौहान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जेटली जी के रूप में भाजपा ने राजनीति का योद्धा एवं संकटमोचक खो दिया: सांसद नंदकुमार सिंह चौहान | New India Times

खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर अपने गहरे रंज व ग़म को अभिव्यक्त किया है। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने उस लाल को जो कि, एक राजनीतिक योद्धा एवं भाजपा के लिए सदा एक संकटमोचक के रूप मेें पार्टी को संकट से उभारा था। श्री जेटली जी के जीवन के बारे में बताना कम ही होगा। उन्होंने कहा कि मैं ने उनके सानिध्य में राजनीति के कई गुर को अंगीकार किया है। उनके साथ कार्य करते समय सदा सीखने को मिला। राजनीति में उनका कद काफी बड़ा होने के बावजूद वे सदा सभी के साथ सरलता एवं सहजता से मिलते हुए पहली मुलाक़ात में मिलने वाले को अपना बना लेते थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है, उस क्षति को पाट पाना बहुत ही कठिन है। उनके साथ बिताए हुए पलों की आज यादें ताजा होती जा रही हैं। उनके लिए मेरे पास अब शब्द नहीं हैं। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को मोक्ष्य प्रदान करते हुए उन्हें अपने चरणों में उचित स्थान प्रदान करें, साथ ही भाजपा के सभी अनुयायियों एवं परिवार को यह दुखः सहने की शक्ति प्रदान करे।

By nit