रहीम हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागर सिह चौहान ने
आज अलीराजपुर जिले में बिजली के बिलों से परेशान हो रहे किसानो व आम जनता की परेशानी को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष किशोर शाह, नगर पालिका के पुर्व उपाध्यक्ष विक्रम सेन के नेतृव में नानपुर के ग्रामीणो के साथ अपर कलेक्टर सुरेश चद्र वर्मा से मुलाकात कर जिले के ग्रामीणों इलाको में बिजली कटोती, एवं अधिक बीलो की मार को लेकर कांग्रेस सरकार के चुनाव के समय वचन याद दिलाते हुए कहा है कि चुनाव के पुर्व मे वर्तमान सरकार ने कहा था कि सभी किसानो का दो लाख तक का कर्जा माफ कर दिया जायेगा मगर आज तक कर्जा माफ नहीं किया साथ ही भाजपा सरकार ने 200 रुपये बिल दिया था इन्होंने उसका आधा करने का घोषणा पत्र जारी किया था।
इस मान से सौ रुपये होना चाहिये थे। मगर नानपुर सहित जिले के गरीब से गरीब लोगों को 15 से 20 हजार के बिल दिए गए हैं, हजारों के बिल आने से आम जनता के होश ही उड़ गए हैं।
वहीं पूरे जिले के 150 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर बन्द कर दिए हैं इसकी शिकायत लिखित में दी है।
शिविर लगाकर समाधान करेंगे:आर. आर. वर्मा
शिकायत के बाद बीजली विभाग के कनिष्ठ -यंत्री आर. आर. बमन के ने बताया कि नानपुर ग्राम की शिकायते का निराकरण कल शिविर लगा के किया जायेगा। जिस हितग्राही के अधिक बाल आये हैं उनका निराकरण वहीं पर कर दिया जाएगा।
