ग्वालियर में खाद्य पदार्थों में चल रही मिलावट खोरी के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम जारी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT

ग्वालियर में खाद्य पदार्थों में चल रही मिलावट खोरी के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम जारी | New India Times

ग्वालियर में खाद्य पदार्थों में चल रही मिलावट खोरी के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने मिल्की फन ब्रांड से बनाई जाने वाली आइसक्रीम की एक फैक्ट्री में अचानक छापा मारा।

तहसीलदार श्री आर एन खरे के नेतृव में जिला प्रशासन और फूड विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कारखाने में आइसक्रीम के सेम्पल लिए, इन सैम्पलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
श्री खरे के मुताबिक किला गेट स्थित इस कारखाने में ऑरेंज आइस कैंडी, फ्लोजिंग कोजल डेजर्ट और डिलीशियस आइसक्रीम के नाम से आइसक्रीम के उत्पाद बनते हैं। श्री खरे ने बताया कि सेम्पल अगर अमानक पाए जाते हैं तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही में तहसीलदार श्री आर.एन.खरे, राजस्व निरीक्षक महेंद्र यादव, पटवारी महेश यादव, फ़ूड इंस्पेक्टर निरुपमा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article