बुरहानपुर कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक | New India Times

कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व संबंधी कार्यो एवं सीमांकन, विवादित-अविवादित नामांतरण, बंटवारा इत्यादि राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने को कहा है।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, वसूली की स्थिति, पीएम किसान में जिले की स्थिति एवं गत बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने दोनों अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने अधीनस्थ न्यायालयों की प्रति माह समीक्षा करने के निर्देश दिये। तहसीलदार को पटवारी बैठक लेकर पीएम किसान योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही वसूली के संबंध में कुर्की आदेश जारी करने के भी निर्देश दिये गये। सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों को शत-प्रतिशत संतुष्टीपूर्वक समाधान करने को कहा गया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो ने निर्वाचन संबंधी निर्देश दिये। जिसके अंतर्गत उन्होंने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदाता सत्यापन कार्यक्रम संबंधी निर्देश दिये। निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियों की त्रुटि के संशोधन के लिए फार्म-8 भरवाकर संशोधन करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री कौल ने कहा कि अगर किसी भी राजस्व अधिकारी द्वारा अपने कर्तव्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बरती जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। यदि किसी भी राजस्व अधिकारी को किसी भी कार्य करने में कोई दिक्कत या कठिनाई है तो वह अपने वरिष्ठ अधिकारी से मार्गदर्शन लेकर उस कार्य को शीघ्रता से निपटाऐं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.