बबीना में बालिका सुरक्षा व सम्मान विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बबीना में बालिका सुरक्षा व सम्मान विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

मंगलवार 13 अगस्त को उ.प्रा.वि.गणेशपुरा ब्लॉक बबीना में “बालिका सुरक्षा व सम्मान” विषयक संगोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एबीआरसी श्रीमती दीपिका वार्ष्णेय ने बालिकाओं पर होने वाले शोषण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी अपरिचित से बात न करें, किसी के भी लालच में न आएं, बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए कुछ जरुरी टिप्स भी बताए गए।सभी आवश्यक नंबरों की जानकारी दी गयी जिससे की जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सके।
बेटियों का भविष्य सुक्षित रहे इसके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना को भी विस्तार से बताया गया ताकि सभी को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विद्यालय में सरकार द्वारा निःशुल्क दी जाने वाली यूनिफॉर्म वितरण का भी आयोजन हुआ।एस एम सी अध्यक्ष तथा ए बी आर सी दीपिका वार्ष्णेय द्वारा छात्र छात्राओं को यूनिफार्म दी गयी। जिसको पाकर के बच्चों के चेहरे ख़ुशी से चमक उठे।इस अवसर पर सभी एस एम सी सदस्य व् अनीता गुप्ता (स.अ.) उपस्थित रहीं तथा इंचार्ज श्री मति चंदा सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.