अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई: एसपी मृदुल कच्छावा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई: एसपी मृदुल कच्छावा | New India Times

पिछले कुछ दिनों से जिले में इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है एवं सुनने में आया है कि बच्चा पकड़ने और अगवा करने वाले पुरुष अथवा महिला अथवा बच्चा पकड़ने वाली गैंग घूम रही है जो कि निराधार है, पिछले काफी समय से नजदीकी जिलों जैसे आगरा, मुरैना, गवालियर में भी इसी तरह की अफवाहें फैलाई गई थी तथा समस्त खबरें झूठी पाई गई हैं, वर्तमान समय में जिले में इस तरह की फैलाई जा रही अफवाहों के संबंध में जन साधन से जिला पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि इस तरह की अफवाह ना फैलाएं तथा इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि इस तरह की अफवाह की वजह से भीड़ द्वारा किसी पुरुष अथवा महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की अफवाह फैलाने से बचें तथा जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनकी सूचना तत्काल पुलिस दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article