तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल | New India Times

 गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल | New India Timesट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ह जिसे इलाज के लिये गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया गया है।​तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक जनपद एटा के ग्राम नगला तार महुआखेड़ा निवासी राजवीर पुत्र रामपाल अपनी पत्नी रंजना देवी के साथ बाइक संख्या यूपी 84 आर 1339 से अपनी ससुराल आलीपुर खेड़ा से एटा जा रहा था। जैसे ही वह छाछा तिराहे पर पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रेलर नंबर एचआर 55 एम 9921 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुये बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को उपचार लिये जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article