मोहम्मद शहूद, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT:
नगर पालिका परिषद मुबारकपूर जनपद आजमगढ़ मे फैली पीलिया से अब तब 13 मौतें हो चुकीं है, पूरा सरकारी अमला, नगर पालिका की पूरी टीम, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की पुरी टीम रात दिन एक कर के पूरी तरह इस को कंट्रोल करने में लगी हुयी है वही पर मुहल्ला अली नगर में पीलिया से जुड़ी एक खबर ने सब को चौंका दिया है, पूर्व पालिक अध्यक्ष डॉ शमीम के दौर में उक्त मुहल्ले मे जल निगम की जो पाइप लोगों को शुद्ध जल देने के लिए लगाई गयी थी वह एक गटर नुमा पुलिया के अंदर से बिछाई गयी थी जिस का माप ढाई के0जी0 है।मुहल्ले वासियों ने बताया कि पूर्व सभासद व पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शमीम के कारण हम लोग पिछले आठ सालों से नाली व गंदे गटर का पानी पीने को मजबूर हैं और इन ही लोगो की वजह से हमारा मोहल्ला पीलिया की महामारी से जूझ रहा है जबकि जमीन के अंदर 6 के0जी0 से कम की पाइप लग ही नहीं सकती, जबकि पिछले दिनों नगर में फैली बीमारी पीलिया के हमले में सोमवार को हुई महिला की मौत पर जिला प्रशासन में हडकम्प मचा हुआ है और आयुक्त कनक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ ए के मिश्रा व संयुक्त निदेशक डाॅ हबिबुल्ला अपने दल बल के साथ मंगलवार को मुबारकपुर नगर के पीलिया प्रभावित मुहल्ला अलीनगर पहुंचे और मुहल्ले के लोगों से और सीएचसी मुबारकपुर व नगर पालिका के कर्मचारियों से बात चीत करते हुए कहा कि मरीजों के जांच की जो रिपोर्टें आ रही हैं उसमें हेपिटाइटिस ई पायी जा रही है जो दूषित पानी से ही फैलती है। अपर आयुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आखिर क्यों दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, तत्काल आपूर्ति बंद किया जाए। विकल्प के लिए टैंकर के माध्यम से वार्ड में पानी सप्लाई की व्यवस्था की जाए और तत्काल पाइप लाइन बदलने की प्रक्रिया शुरू किया जाए।
मोहल्ला अली नगर के कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर यहां तक कह दिया कि पूर्व चेयरमैन और पूर्व सभासद पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करवाई जाए क्योंकि जो भी महामारी फैल रही है वह पानी से है और सारी पाइप लाइन पूर्व चेयरमैन द्वारा बिछवायी गयी हैं।
