24 घण्टे में कांग्रेस की सरकार गिराने की धमकी देने वाली भाजपा विधानसभा में मत विभाजन में खुद हुई धराशाही | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

24 घण्टे में कांग्रेस की सरकार गिराने की धमकी देने वाली भाजपा विधानसभा में मत विभाजन में खुद हुई धराशाही | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की 24 घंटे में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराने की धमकी धरी की धरी रह गई और विधानसभा में वोटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के पक्ष में मतदान करके भाजपा की बुनियाद ही हिला दी।

आज मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बहुमत सिद्ध करना था। कांग्रेस के अपने 114 विधायको के अलावा 1 सपा का 2 बसपा के और 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल था लेकिन नहले पे दहला तब पड़ा जब भारतीय जनता पार्टी के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी और ब्यौहारी से विधायक शरद कोल ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके भाजपा में हलचल मचा दी। कमलनाथ सरकार को गिराने के मंसूबे लिए हुए भाजपा सदन में खुद गिर गई और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गोपाल भार्गव की धमकी का बेजोड़ जवाब देते हुए एक बार फिर सदन में कांग्रेस की एकजुटता को फिर साबित कर दिया। भाजपा का सरकार गिराने का ख्वाब अब ख्वाब बन कर ही रह गया है।
सूत्रों से पता चला हैं कि भाजपा के दोनों विधायक जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में अब कांग्रेस को अपने विधायक बचाने की ज़रूरत नहीं हैं बल्कि विधायकों को बचाने की मुद्रा में भाजपा आ गई हैं। अब भाजपा को कांग्रेस के नहीं बल्कि अपने विधायकों पर नज़र रखनी पड़ेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article