भाकियू व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न, नही कटेगी रात को बिजली | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

भाकियू व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न, नही कटेगी रात को बिजली | New India Times

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपजिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह, उपखण्ड अधिकारी विधुत प्रेम प्रकाश पटेल, अपर अभियंता बहृमदेव यादव, आर.आर. सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण व ए०डी०ओ ISB के साथ भाकियू नेता निसार मेंहदी, रमाकांत यादव, रामतीरथ यादव, मो. इस्माईल, बेनी प्रसाद रावत, निर्मल शुक्ल, बेचन वर्मा, राधेश्याम रावत के मध्य किसानों की समस्याओं पर वार्ता बैठक सम्पन्न की गयी जिसमें रात 8 बजे से रात 11 बजे तक विधुत न काटने का आश्वासन उपखण्ड अधिकारी विधुत ने दिया है साथ अन्य समस्याओं के निस्तारण अतिशीघ्र करने की बात कही है। इसके साथ ही विकास खण्ड अधिकारी के वार्ता बैठक में समलित न होने पर किसानों ने नराज़गी जताई जिस पर उपजिलाधिकारी ने पुनः एक बैठक सम्पन्न कर समस्याओं के समाधान की बात कही गई है।
भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि 9 बिन्दुओं में से 7 बिन्दुओं पर सन्तोष जनक बात हुई है लेकिन खण्ड विकास अधिकारी से जुड़े बिन्दु न.1 और 9 पर कोई बात सन्तोष जनक नहीं हो सकी, जिससे किसानों में आक्रोश है। जल्द ही समस्या का निदान न होने पर वि.ख. कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.