कपड़ा चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख का कपड़ा बरामद | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

कपड़ा चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख का कपड़ा बरामद | New India Times

नामचीन रेडीमेड कंपनी के कपड़े के गोदाम में घुसकर 25 लाख रुपये का जींस व टी शर्ट की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफांस किया है। उक्त गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास 10 लाख का कपड़ा बरामद किया है जबकि अन्य की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के वाशेरे गांव में अंतरिक्ष कंपनी का जींस, टी शर्ट व शर्त्ट सहित अन्य कपड़े का गोदाम है, 15 दिन पहले अज्ञात लुटेरों ने बंद गोदाम का खिड़की व दरवाजा तोड़कर गोदाम में प्रवेश कर गोदाम में रखा 25 लाख 85 हजार 836 रुपए कीमत का स्पायकर कंपनी का जीन्स, टी शर्ट, जॅकेट, शर्ट सहित गारमेंट्स की लूटपाट कर फरार हो गए थे जिसके बाद पड़घा पुलिस ने अज्ञात लूटेरों पर केस दर्ज कर लूटेरों की धरपकड़ शुरू किया था। पड़घा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश मनेरे के मार्गदर्शन में पीएसआई विजय सुर्वे व उनकी टीम ने 15 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लूटपाट करने वाले लुटेरों को पकड़ने में सफल हुए।गिरफ्तार लूटेरो का नाम संदीप अनंता दलवी (19,देवरुंग), निकेश जनार्दन पाटील (18,आमणे), प्रशांत गजानन केने (23,कोंढरी), रंजीत विश्वनाथ पाटील (19, देवरुंग) व आकाश बालाराम जाधव ( 29, दूलखाडी) है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटपाट किए गए 10 लाख का कपड़ा बरामद किया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में हाजिर करने पर कोर्ट ने सभी को 22 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार लुटेरे पेशेवर है।जिनकी गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ लूटपाट के घटना पर अंकुश लगेगा बल्कि कई लूटपाट के मामलों का पर्दाफांस भी होगा।सीनियर पीआई मनेरे का कहना है कि फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस लूटपाट में और कितने लोग शामिल है।उन्होंने आशंका व्यक्ति किया है कि इन लूटेरों की बड़ी टोली है।जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।पुलिस की इस गिरफ्तारी के बाद इस क्षेत्र के गोदाम मालिकों ने राहत की सांस ली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.