मलकापुर में 39 हज़ार के जाली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बुलढाणा एलसीबी ने की कार्रवाई | New India Times

कासिम खलील, ब्यूरो चीफ, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

मलकापुर में 39 हज़ार के जाली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बुलढाणा एलसीबी ने की कार्रवाई | New India Times

मलकापुर शहर में जाली नोटों की हेरफेर होने वाली है, ऐसी गुप्त सूचना बुलढाणा लोकल क्राइम ब्रांच को मिलने के बाद दल ने आज 17 जुलाई को जाल बिछाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 39 हजार की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई है।

बुलढाणा क्राइम ब्रांच के पीएसआय इमरान इनामदार को गुप्त जानकारी मिली कि मलकापुर शहर के वानखेड़े पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग आकर जाली नोटों का लेन-देन करने वाले हैं, तत्पश्चात बुलढाणा एसपी डॉ.दिलीप पाटिल भुजबल के निर्देश पर एलसीबी प्रमुख महेंद्र देशमुख के नेतृत्व में पीएसआई इमरान इनामदार, कांस्टेबल प्रकाश राठोड, संदीप मोरे, नदीम शेख तथा चालक भरत राजपूत ने आज शाम 7 बजे के करीब वानखेड़े पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाया, इसी दौरान आरोपी शेख अलीम शेख जैनुद्दीन उर्फ कलीम अन्ना (40) तथा आमिर सोहेल शेख रिसालुद्दीन उर्फ राजू (25) को धर दबोचा। आरोपी जलगांव जिले के बोदवड शहर के निवासी है, इन दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने 200 रुपए के 173 नोट तथा 100 रुपए के 50 नोट इस प्रकार कुल 39 हजार के जाली नोट तथा एक बाइक व दो मोटरसाइकिल जिनकी कीमत 50 हज़ार रुपए ऐसा कुल 89 हज़ार का माल जप्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मलकापुर शहर थाने में विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए पुलिस ने आगे की जांच कर रही है।

By nit