पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शुक्रवार को खादनबुजुर्ग में स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला की हेल्थ टीम द्वारा दस्तक अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों के खून की जाँच लेब टेक्नीशियन श्री दुलेसिंह द्वारा की गई तथा एम. यु . एच. सी. टेग के माध्यम से भुजा की माप कर बच्चें कुपोषित है या नहीं ए. एन. एम. के द्वारा जाँच की गई, जिसमें ए. एन. एम. आशा सहयोगी व आशा कार्यकर्ता के द्वारा अलग – अलग गांवों से बच्चों को उनके माता-पिता के साथ कैंप में लाने हेतु सहयोग किया गया। कैंप में कुल 29 बच्चों की जाँच की गई तथा 7 बच्चों को ब्लड ट्राय फ्यूजन हेतु जिला चिकित्सालय धार भेजा गया साथ ही 6 अतिकुपोषित बच्चों को ए. आर. सी. धार में भर्ती करवाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ टीम का मार्गदर्शन डॉ. अशोक कुमार पटेल, बी. एम. ओ. द्वारा किया गया। टीम में बी. पी. एम. अमरसिंह देवल, बी. सी. एम. श्रीमती सुरेखा परिहार, एल. एच. व्ही . श्रीमती रत्नप्रभा शिरसाठ, एम. टी. एस श्री अरविन्द गर्ग एवं मलेरिया एम. पी. डब्ल्यू. मौजूद रहे।
