सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर पांच अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर पांच अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस | New India Times

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण समय पर न करने तथा शिकायतों को बिना अटेण्ड किए ही एल-2 पर जाने पर कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले के पांच अधिकारियों को कारण बाताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है। समय पर जवाब प्राप्त न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का अवलोकन न कर कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं उनमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भितरवार डॉ. यशवंत शर्मा, सब इंजीनियर पेयजल नगर निगम ए.पी.एस. भदौरिया, सब इंजीनियर पेयजल नगर निगम श्री विष्णु पाल, जोनल अधिकारी सीवरेज नगर निगम ग्वालियर श्री मनीष कन्नौजिया तथा जोनल अधिकारी साफ-सफाई नगर निगम श्री पवन शर्मा शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.