राजस्थान में सरकारी बोर्ड, निगम व आयोग में मनोनयन का सीलसीला शुरु | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:राजस्थान में सरकारी बोर्ड, निगम व आयोग में मनोनयन का सीलसीला शुरु | New India Times

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में गठित कांग्रेस में विभिन्न न्यायालय में सरकार की तरफ से पक्ष रखने के लिये ऐडवोकेटस के मनोनयन के बाद अधीकांश विधायकों के साथ नाम मात्र पार्टी वर्कर को जिला जेल सलाहकार समिति में मनोनयन करने के बाद शुक्रवार को राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग का गठन जोधपुर की संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता में करते हुये शैलेन्द्र पांड्या, डॉ विजेंद्र सिंह, प्रहलाद सहाय नामक तीन सदस्यों को भी मनोनीत किया है। आयोग का कार्यकाल तीन साल होगा। संगीता बेनीवाल जोधपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये अशोक गहलोत को 6 महिने से अधिक समय गूजरने के बाद शुक्रवार को राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग का गठन होने के बाद अगले कुछ दिनों में अन्य बोर्ड व आयोग के गठन होने के आदेश जारी होने वाले हैं। अधीकांश बोर्ड व आयोग के गठन की प्रक्रिया जारी होने के समाचार मिल रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक नियुक्तियों के अलावा राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के चार सदस्यों के मनोनयन पर भी काम चालू हो चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.