रिटायर्ड दरोगा के खाली मकान से मिली संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाश | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

रिटायर्ड दरोगा के खाली मकान से मिली संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाश | New India Times

बाराबंकी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक संदिग्ध व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड दरोगा के खाली पड़े मकान में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोनी कटरा थाना में दी। सूचना पर पहुंची लोनी कटरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बेडौरा गांव की बताई जा रही है। वहीं लोनी कटरा थाना अध्यक्ष नित्यानंद ने हमारे संवाददाता योगेश तिवारी से बात करते हुए बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति की लाश रिटायर्ड दरोगा कन्हैया लाल के खाली पड़े मकान से मिली है जिसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से कराने की कोशिश की जा रही है तथा अपराधियों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस व पुलिस टीमों के माध्यम से जांच पड़ताल कराई जा रही है।

क्या थी लाश की स्थिति

आपको बताते चलें की लाश को बदमाशों के द्वारा बुरी तरह से वार करके क्षत-विक्षत कर दी गई थी। अनुमान लगया जाता है कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया है जिसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसको ईटों से सिर व फेस पर वार किया गया था।

क्षेत्र में कैसा है माहौल

लोनी कटरा क्षेत्र के बेडौरा गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। वहीं ग्रामीण पूरी तरीके से सहमे हुए हैं और तो और ग्रामीण तरह-तरह के आपस में सवाल भी कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस घटना से रिटायर दरोगा कन्हैया लाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि पुलिस रिटायर्ड दरोगा कन्हैया लाल से भी पूछताछ करने के मूड में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.