बच्चों को मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त करें: विधायक प्रवीण पाठक | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बच्चों को मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त करें: विधायक प्रवीण पाठक | New India Times

ग्वालियर दक्षिण विधायक श्री प्रवीण पाठक ने शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लश्कर ग्वालियर में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षकों से कहा कि बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि पढ़ाई के साथ साथ नैतिक मूल्य सिखाएं एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में भी बच्चों को सिखाएं उन्होंने कहा कि स्कूल में परिसर को व्यवस्थित करें टीचर्स को समर्पण भाव के साथ अपना कार्य करना चाहिए यह नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल पैदा करें कि बच्चों के अंदर कुंठा का भाव न आए उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल की टीचर्स एवं शासकीय स्कूल के टीचर्स के साथ तुलना करें तो शासकीय स्कूल की टीचर की सैलरी बहुत ज्यादा होती है उसके बावजूद भी बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ना पसंद करते हैं हम ऐसा माहौल पैदा करें कि अभिभावक प्राइवेट स्कूल की जगह सरकारी स्कूल को तरजीह दें विधायक श्री पाठक ने इस अवसर पर उनके द्वारा चलाए जा रहे *नन्हे विधायक* कार्यक्रम की अपनी बात भी दोहराई उन्होंने कहा कि आगे से किसी स्कूल का मुझे आमंत्रण आएगा तो पहले में उस स्कूल के *नन्हे विधायक* से सहमति लूंगा उसके बाद ही उस स्कूल में आऊंगा *नन्हे विधायक* कांसेप्ट को लेकर उन्होंने कहा कि स्कूल की छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के बारे में *नन्हे विधायक* के साथ सतत संपर्क में रहेंगे एवं स्कूल की समस्याओं का शीघ्र निदान करने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर विधायक श्री पाठक ने उपस्थित छात्राओं को आगामी सत्र के लिए एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.