परिक्षा पत्र लीक मामला:  लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने विधानसभा में भाजपा सरकार पर बोला हमला, छात्रों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़: डॉ गोविन्द सिंह   | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​परिक्षा पत्र लीक मामला:  लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने विधानसभा में भाजपा सरकार पर बोला हमला, छात्रों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़: डॉ गोविन्द सिंह   | New India Timesभाजपा सरकार के सरक्षंण में पल रहे नकल माफिया लगातार हावी हो रहे हैं। मध्यप्रदेश का शिक्षा तंत्र खत्म हो चुका है। यह आरोप लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने लगाई है। मुरैना में पेपर आउट पर उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुये कहा कि छात्रों का भविष्य चौपट हो  चुका है। आज मध्यप्रदेश में नकल माफिया मोटी रकम लेकर ठगी करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही इन माफियाओं  के तार गोपनीय रूप से माध्मिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अधिकारियों से जुड़े हुये हैं, जिससे लगातार 10 वीं एवं 12 वीं के पेपर लीक हो रहे हैं।​

परिक्षा पत्र लीक मामला:  लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने विधानसभा में भाजपा सरकार पर बोला हमला, छात्रों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़: डॉ गोविन्द सिंह   | New India Timesविदित रहे कि हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी,  गणित, विज्ञान समेत चार पेपर आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही 23 मार्च को 12 वीं में कैमिस्ट्री का पैपर लीक आउट हुआ है,  ऐसे में जो छात्र साल भर मेहनत से पढ़ते हैं और अंत में उनके साथ इस प्रकार का कृत्य होता है उससे उनका कैरियर खराब हो जाता है। नकलची छात्र मेहनती छात्रों से आगे निकल जाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.