कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर लगाई छबील | New India Times

पीयूष मिश्रा, हिमाचल प्रदेश, NIT:

कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर लगाई छबील | New India Times

विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे के कंडाघाट स्टेशन पर आज प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों और GRP स्टाफ़ द्वारा एक छबील का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गाड़ियों में यात्रियों को दूध और शर्बत पिलाया गया। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि सुबह से ही कालका से शिमला, और शिमला से कालका जाने वाली सभी गाड़ियों में यात्रियों को ठंडा शर्बत पिलाया गया।सभी यात्रियों ने शर्बत पीकर अपनी प्यास बुझाई और रेलवे के इस कार्य के लिए विशेष सराहना की। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर पानी भी उपलब्ध नहीं था, ऐसे में उन्होंने एक स्थानीय गांव जधारी निवासी देवेन्द्र मेहता को जानकारी दी, और उन्होंने तुरंत ही रेलवे स्टेशन पर अपना एक पानी का टैंकर निःशुल्क भेज दिया, उनके इस कार्य के लिए दिनेश शर्मा ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुधीर प्रसाद, पारस शर्मा,गुरदेव सिंह,कुलवंत नेगी,मीनू , ओम प्रकाश, राजू भारती, सोनू, विशाल गुप्ता, जीवन कुमार, राम किशन, रोहित, लल्लन, किरण सिंह,सुभाष, पांडे आदि ने सभी यात्रियों को गाड़ियों में शर्बत वितरित किया। इससे पहले पिछले सप्ताह 13 जून को भी रेलवे स्टेशन पर छबील लगाई गई थी, जिसमें भी काफी लोगों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया था।स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.