युग गरिमा मासिक पत्रिका के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों के आंखों की हुई जांच | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

युग गरिमा मासिक पत्रिका के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों के आंखों की हुई जांच | New India Times

बाराबंकी जिला के मोहम्मदपुर खाला में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन जन सामान्य के कल्याणार्थ युग गरिमा (राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका) की ओर से क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की उपस्थित में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में लगभग 200 से अधिक लोगों का कुशल नेत्र चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।

युग गरिमा मासिक पत्रिका के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों के आंखों की हुई जांच | New India Times

इस शिविर में लगभग 15 लोगों का मोतिया बिंद का ऑपरेशन किया जाना सुनिश्चित किया गया तथा 40 से अधिक लोगों का चश्मा बनाया जाना सुनिश्चित किया गया। रजिस्ट्रेशन के पश्चात मोतिया बिंद का निःशुल्क ऑपरेशन एवं चिकित्सा विधि पूर्वक किया जाएगा। युग गरिमा मासिक पत्रिका के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों के आंखों की हुई जांच | New India Times

इस अवसर पर युग गरिमा पत्रिका के संपादक डॉ रवींद्र मिश्र जी, राघवेंद्र मिश्र जी आशुतोष बाजपेयी, अनमोल बाजपेयी, योगेश तिवारी, ललितेश बाजपेयी, सुधाकर मिश्र जी, दिनेश त्रिपाठी जी तथा अनेक गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। यह शिविर एक सफलतम शिविर रहा।डॉक्टर रूपल कयरती, संध्या सैनी, ज्योति, आयुषी, साहिबा, राजकरण आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.